15 लाख का पर्स रखती हैं मायावती: अखिलेश | |||
लखनऊ/एजेंसी | |||
Story Update : Friday, April 13, 2012 12:47 AM | |||
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती 15 लाख रुपये का पर्स रखती हैं।
यादव यहां ईसाबेला थोबर्न आईटी कॉलेज के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। यादव ने कहा कि उनकी पूर्ववर्ती सरकार ने जहां देखा, वहां मूर्ति लगा दी। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी भी मूर्तियां लगा दी। अखिलेश ने कहा कि मूर्तिकार ने मायावती की मूर्ति के साथ उनका पर्स भी बना दिया और पर्स की कंपनी का नाम भी उस पर लिख दिया। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी का पर्स वह लेकर चलती हैं उसकी कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होती है। उन्होंने कटाक्ष किया कि आप भरोसा रखिए मैं अपनी मूर्ति नहीं बनवाऊंगा क्योंकि भारतीय संस्कृति के अनुसार जिंदा लोगों की मूर्ति नहीं बनती। |
रविवार, 15 अप्रैल 2012
15 लाख का पर्स
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें