रविवार, 30 अक्टूबर 2011

अमर सिंह ने कहा उनको सपा से न जोड़ा जाय !

अमर सिंह को एम्स से मिली छुट्टी
 रविवार, 30 अक्तूबर, 2011 को 14:53 IST तक के समाचार
अमर सिंह
अस्पताल से निकलने के बाद अमर सिंह ने कहा कि मीडिया उनका नाम समाजवादी पार्टी से न जोड़े.
राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद रविवार को छुट्टी मिल गई है.
अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मीडिया उनका नाम किसी भी रूप में समाजवादी पार्टी से न जोड़े. इस मौके पर उनके साथ जयाप्रदा भी मौजूद थीं.
उन्होंने कोर्ट से इलाज के लिए सिंगापुर जाने की भी अनुमति मांगी है.
उन्होंने कहा कि वह पहले भी अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते सिंगापुर जाते रहे हैं, इसलिए उन्हें आशा है कि इलाज के लिए कोर्ट उन्हें सिंगापुर जाने की अनुमति दे देगा.
नोट के बदले वोट मामले में आरोपी सिंह का गुर्दे संबंधी परेशानियों का उपचार चल रहा था.
उन्हें तिहाड़ जेल से 12 सितंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले उन्हें जमानत दे दी थी.
छह सितंबर को अमर सिंह को वोट के बदले नोट मामले में गिरफ्तार किया गया था.

मंगलवार, 6 सितंबर 2011

अमर सिंह गिरफ़्तार, न्यायिक हिरासत में

अमर सिंह को नाहक फसाया जा रहा है 
डॉ.लाल रत्नाकर 
साभार बी बी सी से -




अमर सिंह
अमर सिंह कहते रहे हैं कि वे निर्दोष हैं
'नोट के बदले वोट' मामले में नाटकीय घटनाक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव और राज्यसभा के सांसद अमर सिंह को गिरफ़्तार करके 19 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है.
उनके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के दो पूर्व सांसदों, फ़ग्गन सिंह कुलस्ते और महाबीर सिंह भगोरा को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सलाहकार सुधीन्द्र कुलकर्णी के ख़िलाफ़ भी सम्मन जारी किया गया था लेकिन वे अदालत में नहीं पहुँचे क्योंकि वे देश से बाहर हैं.
इन चारों के ही ख़िलाफ़ 'नोट के बदले वोट' मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया था.
इस मामले में दिल्ली पुलिस शामिल भाजपा के मौजूदा सांसद अशोक अर्गल के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज करना चाहती है और इसके लिए लोकसभा के अध्यक्ष से अनुमति मांगी गई है.
भाजपा और अन्य विपक्षी दलों ने इन गिरफ़्तारियों के बाद कहा है कि जाँच इस बात की भी होनी चाहिए कि वोट ख़रीदे जाने से किसे लाभ पहुँचा.
जबकि कांग्रेस ने कहा है कि उन्हें सरकार बचाने के लिए वोटों की ज़रुरत ही नहीं थी.

ज़मानत याचिका ख़ारिज

नोट लहराते सांसद
भाजपा ने अपने सांसदों को नोट के साथ संसद में भेजने का फ़ैसला किया था
पहले कहा जा रहा था कि अमर सिंह अदालत में नहीं आ रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपनी बीमारी की वजह से अदालत में पेश होने से छूट का आवेदन किया था.
लेकिन वे अचानक तीस हज़ारी कोर्ट में उपस्थित हुए और उन्होंने अपने गुर्दे की बीमारी का हवाला देते हुए ज़मानत देने की अपील की. अदालत ने उनसे बीमारी से संबंधिक ताज़ा कागज़ात मांगे तो उन्होंने कहा कि ये कागज़ात लाने के लिए समय चाहिए होगा.
इस पर तीस हज़ारी कोर्ट की विशेष जज संगीता धींगरा ने उनकी ज़मानत याचिका ख़ारिज करते हुए उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
अदालत के इस फ़ैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमर सिंह के वकील ने कहा कि अमर सिंह के ख़िलाफ़ अभियोजन पक्ष के पास को ठोस सबूत नहीं है.
उनका कहना था, "चार्ज शीट में हमारे ख़िलाफ़ कुछ है ही नहीं तो हम क्या कहें, हमारे ख़िलाफ़ सिर्फ़ सह-अभियुक्त का बयान भर है जिसकी क़ानून की नज़र में कोई अहमियत नहीं है. क़ानून ये कहता है कि इस बयान पर सबूत जुटाया जाना चाहिए वरना इसकी कोई अहमियत नहीं है."
उनका कहना है कि वे जल्दी ही बीमारी के आधार पर अंतरिम ज़मानत की याचिका लगाएँगे और 19 सितंबर को नियमित ज़मानत का आवेदन करेंगे.

भाजपा भी नाराज़

हम अगर भ्रष्टाचार करते तो हम क्या टीवी कैमरा लगवाते या पार्लियामेंट के भीतर आते ये बताने के लिए कि कांग्रेस की सरकार किस तरह से बच रही है. पूरे देश को मालूम है कि जब मनमोहन सिंह की सरकार अल्पमत में आ गई थी तो उसके क्या-क्या हथकंडे अपनाए, उसी के कारण ये सब हो रहा है
अशोक अर्गल, भाजपा सांसद
इस गिरफ़्तारी से भाजपा के दो पूर्व सांसदों फग्गन सिंह कुलस्ते और महाबीर सिंह भगोरा के वकील संजीव सोनी भी नाख़ुश दिखे.
उनका कहना है कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार को उजागर करना चाहा उन्हें ही मुल्ज़िम बना दिया गया है, "आजकल ये चल रहा है कि जो भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है वही कहीं न कहीं भ्रष्टाचार के मामले में फँसा दिया जाता है, तो यही हुआ है. जो लोग विसिल ब्लोवर थे, जो ये पैसा नहीं रखना चाहते थे उन्हें ही मुल्ज़िम बना दिया गया है."
भाजपा के नेताओं ने भी सवाल उठाया है कि जिन्होंने मामले को उजागर किया उन्हें पकड़ लिया गया और जिसने घूस दी उन्हें भी पकड़ लिया गया लेकिन जिसकी सरकार बची और जिसे फ़ायदा हुआ उसकी जाँच नहीं की जा रही है.
संसद में नोट लहराने वाले सांसदों में से एक अशोक अर्गल ने कहा, "हम अगर भ्रष्टाचार करते तो हम क्या टीवी कैमरा लगवाते या पार्लियामेंट के भीतर आते ये बताने के लिए कि कांग्रेस की सरकार किस तरह से बच रही है. पूरे देश को मालूम है कि जब मनमोहन सिंह की सरकार अल्पमत में आ गई थी तो उसके क्या-क्या हथकंडे अपनाए, उसी के कारण ये सब हो रहा है."
यही सवाल सीपीएम और सीपीआई ने भी उठाए हैं.
ये मामला वर्ष वर्ष 2008 का है जब वाम दलों के समर्थन वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना था.
ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि यूपीए की सरकार बचेगी या नहीं और बहुमत किस तरह से जुटेगा.
कांग्रेस को वोट की ज़रुरत नहीं थी, आप रिकॉर्ड निकाल कर देखिए कि कितने वोटों से कांग्रेस जीती थी. इनके एक-दो वोटों की हमें क्या ज़रुरत थी. कचहरी में मसला है, साबित हो जाएगा सब कुछ
पवन बंसल, संसदीय कार्यमंत्री
22 जुलाई को मतदान से कुछ घंटे पहले ही भाजपा के तीन सांसदों ने लोक सभा में नोटों की गड्डियां पेश की. इन तीन सांसदों अशोक अर्गल, फग्गन सिंह कुलस्ते और महावीर भगोरा का आरोप था कि अमर सिंह के सहयोगियों ने विश्वास मत में हिस्सा न लेने के लिए उन्हें एक करोड़ रूपए रिश्वत में दिए गए.
तहक़ीकात के बाद दिल्ली पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि अमर सिंह ने सांसदों का समर्थन ख़रीदने की योजना ज़रूर बनाई थी लेकिन पुलिस ये नहीं बता पाई है कि आख़िर वे सरकार को मदद करने के लिए ऐसी योजना क्यों बनाऐंगे जिस सरकार को उनकी पार्टी ने केवल बाहर से समर्थन दिया था.
आरोप है कि इन तीन सांसदों को तीन-तीन करोड़ रूपए देने की पेशकश गई थी. एडवांस के तौर पर मतदान से पहले उन्हें एक करोड़ रूपए दिए गए थे.
सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में पुलिस की तहक़ीकात चल रही है. अदालत का कहना है कि अब पुलिस के लिए ये ज़रूरी है कि वो इन पैसों के स्रोत का पता करे.
लेकिन कांग्रेस ने आज इस आरोप को सिरे से ख़ारिज कर दिया कि इस मामले से उसका कोई लेना देना है.
कांग्रेस नेता और संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल, "कांग्रेस को वोट की ज़रुरत नहीं थी, आप रिकॉर्ड निकाल कर देखिए कि कितने वोटों से कांग्रेस जीती थी. इनके एक-दो वोटों की हमें क्या ज़रुरत थी. कचहरी में मसला है, साबित हो जाएगा सब कुछ."
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिया है कि वह अब इस मामले की निगरानी नहीं करेगी लेकिन दिल्ली पुलिस को सख़्त हिदायत दी है कि वह उस पैसे के स्रोत का पता लगाए जो उस दिन संसद में लहराए गए थे.
आज की राजनीतिक प्रतिक्रियाओं से तो लगता है कि अब ये मामला अदालतों के बाहर भी बराबर लड़ा जाएगा

शनिवार, 27 अगस्त 2011

माया पलटीं, कहा जनलोकपाल के साथ नहीं

(अमर उजाला से साभार)

माया पलटीं, कहा जनलोकपाल के साथ नहीं

लखनऊ।
Story Update : Saturday, August 27, 2011    12:28 AM
अन्ना के आंदोलन का समर्थन करने का ऐलान कर चुकीं बसपा सुप्रीमो और मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार को पलट गईं। शुक्रवार को आननफानन बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने साफ कि या कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ तो हैं पर अन्ना के जन लोकपाल बिल के साथ नहीं। पूरे मामले पर तीखे तेवर अपनाते हुए उन्होंने अन्ना हजारे को अगला लोकसभा चुनाव लड़ अपनी मर्जी का लोकपाल बिल पास कराने की सलाह दे दी।

केवल बड़े अफसरों को ही शामिल करना चाहिए
शुक्रवार को मायावती ने केंद्र सरकार से कहा है कि लोकपाल संस्था में अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यकों को डॉ. अंबेडकर की मंशा के अनुरूप प्रतिनिधित्व दे। यही नहीं बिल की मसौदा कमेटी में भी दलितों और सभी धर्मों के लोगों को प्रतिनिधित्व देने का मसला उन्होंने उठाया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इसके बिना वह संसद में लाए गए लोकपाल बिल को समर्थन नहीं देगी। उन्होंने कहा कि नया लोकपाल बिल संविधान के दायरे में ही बनना चाहिए और लोकपाल संस्था के दायरे में इसमें केवल बड़े अफसरों को ही शामिल करना चाहिए।

अन्ना का अनशन खत्म कराया जाना चाहिए
यही नहीं मायावती ने केंद्र सरकार को आगाह किया है कि कुछ जातिवादी और सांप्रदायिक ताकतें देश के संविधान को बदलने की कोशिश में अंदर ही अंदर कुछ कर रही हैं। मायावती ने कहा कि अन्ना हजारे की टीम को चाहिए कि वह अब आंदोलन करने के बजाए 2014 के लोकसभा चुनाव में उतरें और अपनी सरकार बना कर अपनी मर्जी का लोकपाल बिल पास कराएं। मायावती ने कहा अन्ना हजारे के आंदोलन की आड़ में एनडीए व यूपीए बीच जो चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है वह अब बंद होना चाहिए और अन्ना का अनशन खत्म कराया जाना चाहिए।

जनलोकपाल बिल पर जाहिर की राय
मायावती ने कहा कि लोकपाल के दायरे में प्रधानमंत्री और न्यायपालिका का लाने का सवाल है तो जो निर्णय आम सहमति से होगा बसपा उसका समर्थन करेगी। मायावती ने कहा लोकपाल बिल में संपूर्ण सरकारी तंत्र को लाने की बात है तो उच्च पदों पर बैठे लोगों को ही इसके दायरे में लाया जाना ठीक है। ऊंचे पदों पर बैठे लोग यदि भ्रष्टाचार से मुक्त होंगे तो वे निचले स्तर पर पर भ्रष्टाचार पर रोक लगा सकेंगे, जहां तक राज्यों में लोकायुक्त बनाने की बात है तो यह राज्यों का अधिकार है। यूपी में लोकायुक्त संस्था काफी प्रभावी है और उसकी सिफारिशों पर सरकार ने अमल भी किया है। लोकपाल बिल में सिटीजन चार्टर की बात कही गई है प्रदेश सरकार ने तो पहले से ही जनहित गारंटी अधिनियम के जरिए इसे लागू किया जा चुका है।

अन्ना के आंदोलन पर चिंता
मायावती ने कहा कि अन्ना के आंदोलन के दौरान रामलीला मैदान में कुछ असामाजिक तत्वों की उपस्थिति पाई गई है, गृह मंत्रालय उस पर सख्ती से निपटे। उत्तर प्रदेश में अन्ना समर्थक अभी तक शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं पर उनको वह एडवांस में आगाह करती हैं। यदि उन्होंने कानून हाथ में लिया तो फिर उन सख्त क ार्रवाई की जाएगी।
---------

मायावती ने की अन्ना की तरफदारी

लखनऊ।
Story Update : Wednesday, August 17, 2011    4:49 PM
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजसेवी अन्ना हजारे के आन्दोलन को पूरा समर्थन देते हुए केन्द्र सरकार और सिविल सोसायटी को आम सहमति बनाने का सुझाव दिया है ताकि एक बेहतरीन कानून बनाया जा सके।

मायावती ने कहा कि वह खुद और बहुजन समाज पार्टी शुरू से ही भ्रष्टाचार और राजनीति में अपराधीकरण के खिलाफ रही है। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी अन्ना के भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन का समर्थन करती है। केन्द्र सरकार की ओर से संसद में पेश लोकपाल विधेयक को लेकर उत्पन्न मतभेद को दूर करने के लिए दोनों पक्षों को मिलकर आपसी सहमति बनानी चाहिए ताकि एक बेहतरीन कानून बने और भ्रष्टाचार को रोका जा सके।

उन्होंने अन्ना की गिरफ्तारी की निंदा की और कहा कि उन्हें जिस तरह पुलिस ने गिरफ्तार किया वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। बसपा सिर्फ अन्ना ही नहीं बल्कि उन सभी संगठनों का स्वागत करती है और अपना समर्थन देती है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। मायावती ने कहा कि बसपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलने वाले हर मुहिम का समर्थन किया है। पार्टी के प्रमुख नारों में यह शामिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से ही मुख्य रूप से भ्रष्टाचारमुक्त, अन्यायमुक्त और विकासयुक्त आधार पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2007 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का यह मुख्य नारा था। उनका कहना था कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के हमेशा खिलाफ रही है। भ्रष्टाचारियों से कभी कोई समझौता नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराधीकरण के मामले में पार्टी के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। मायावती ने कुछ महीने पहले अन्ना को सुझाव दिया था कि वह जनता के बीच जाएं और अपील करें कि लोकसभा के चुनाव में उनके जन लोकपाल विधेयक को समर्थन देने वाले प्रत्याशियों को जिताएं।
--------------

अन्ना ने मायावती से मिलने का मांगा समय

लखनऊ।
Story Update : Saturday, July 02, 2011    12:29 PM
प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने जन लोकपाल विधेयक पर बातचीत के लिए उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती से मिलने का समय मांगा है। मायावती से मिलकर अन्ना हजारे जन लोकपाल विधेयक पर आम सहमति बनाने के लिए बातचीत करना चाहते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने उन्हें अभी मिलने का समय दिया है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

बिल का मौजूदा स्वरूप में पारित होना मुश्किल
सूत्रों के मुताबिक हजारे ‌रविवार सुबह तक मायावती से मिलना चाहते हैं, क्योंकि इस मुद्दे पर 3 जुलाई को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जन लोकपाल विधेयक पर मायावती अपना मत पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं। हाल ही में बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा था कि केंद्र की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हजारे के मन मुताबिक लोकपाल विधेयक पारित होना नामुमकिन है।

सांसदों को जितवाने का प्रयास करें
इसलिए हजारे के नेतृत्व वाली सिविल सोसायटी को इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए। 2014 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में ऐसे सांसदों को जितवाने का प्रयास करना चाहिए जो जन लोकपाल विधेयक के समर्थक हों और इसे संसद में पारित करवा सकें।

अन्य दलों के नेताओं से भी मिले
हजारे इस मसले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिल चुके हैं और आज उनका कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का है।

बुधवार, 24 अगस्त 2011

भ्रष्टाचार के महानायक-अमर सिंह के ख़िलाफ़ चार्ज़शीट !

क्या सचमुच 'अमर सिंह' पर मुक़दमा चलेगा !
डॉ.लाल रत्नाकर 
(नीचे की बी बी सी की खबर से यही लगता है की)  



कभी समाजवादी पार्टी में रहे अमर सिंह ने अब अपनी नई पार्टी बनाई है.
संसद में रिश्वत लेकर वोट देने के मामले में राजनीतिज्ञ अमर सिंह के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल की गई है.
अमर सिंह पूर्व में समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं लेकिन अब उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली है. उनके ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए हैं.
यह मामला 2008 का है जब बीजेपी के कुछ सांसद संसद में वोटिंग के दौरान सूटकेसों में पैसा भरकर ले गए थे और उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें सरकार के हक में वोट देने के लिए पैसा दिया गया गया था.
इन सांसदों में से एक अशोक अर्गल के ख़िलाफ़ मामला चलेगा जबकि बाकी दोनों सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और महावीर भगोड़ा पर पहले ही घूस लेने का मामला चल रहा है.
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के तत्कालीन सलाहकार सुधींद्र कुलकर्णी पर भी आरोप है कि उन्होंने इस पूरे अभियान की योजना बनाई ताकि यूपीए सरकार की रिश्वत देने की मंशा का पर्दाफाश किया जा सके.
कुलकर्णी पर भी आपराधिक मामला चल सकता है जिसमें रिश्वत का प्रस्ताव देने का आरोप लगाया जा सकता है.
सन् 2008 में परमाणु सौदे के मुद्दे पर वोटिंग हुई थी. यूपीए सरकार को वोटिंग में बहुमत मिला लेकिन रिश्वत देकर वोट खरीदने का मामला बहुत विवादित रहा.
बीजेपी का कहना है कि यूपीए ने तीन भाजपा सांसदों अशोक अर्गल, फग्गन सिंह कुलस्ते और महावीर भगोड़ा को रिश्वत की पेशकश की गई थी और वो यही पैसा लेकर संसद में पहुंचे थे ताकि वो अपनी बात संसद के सामने रख सकें.
इस मामले में एक टीवी चैनल की निष्पक्षता भी संदेह के घेरे में आई थी जिसके साथ मिलकर रिश्वत के लेन देन की प्रक्रिया का एक स्टिंग आपरेशन भी किया गया था.
बाद में बीजेपी सांसद कुलस्ते और भगोड़ा पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया और आरोपपत्र दायर किया गया जबकि पुलिस ने अर्गल के ख़िलाफ़ आरोपपत्र दायर करने के लिए लोकसभा स्पीकर से अनुमति मांगी है क्योंकि अर्गल अभी भी सांसद हैं.

मंगलवार, 16 अगस्त 2011

प्रत्याशी बेचैन

जब राजनीतिक पार्टीयाँ इस मुकाम पर पहुँच गए हों की अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास न हो तब क्या हश्र होगा पार्टियों का.
बसपा उलटफेर की रणनीति से प्रत्याशी बेचैन
Story Update : Monday, August 15, 2011     2:11 AM
पहले चरण की समीक्षा में फेल प्रत्याशियों का बदलना तय
प्रत्याशी अब पदाधिकारियों का विश्वास जीतने में जुट गए
नए प्रत्याशियों की घोषणा होगी हजारों की भीड़ के बीच
वाराणसी। विधानसभा चुनाव 2012 की मुहिम में जुटीं बसपा सुप्रीमो द्वारा कई प्रत्याशियों के बदले जाने के बाद प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। प्रत्याशी अब खुद को और सुरक्षित करने में जुट गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को विश्वास में लेने और लगातार चरचाओं में बने रहने की कोशिश प्रत्याशी करने लगे हैं। पार्टी रणनीति के मुताबिक जो प्रत्याशी चुनाव खड़ा करता नजर नहीं आएगा उसके स्थान पर दूसरे को मौका मिलना तय है।
जिले में एक साथ तीन प्रत्याशियों के बदले जाने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इस बदलाव से दूसरे दलों में भी प्रत्याशियों के बदलने की प्राथमिकता बदलने के आसार हैं। पिंडरा में दूसरे दल अब पटेल प्रत्याशी पर दांव लगाने की सोच सकेंगे। दक्षिणी से बसपा ने इस बदलाव से अंसारी बिरादरी को प्रभावित करने का प्रयास किया है। सेवापुरी में पार्टी ने इस बदलाव में फिर से भूमिहार बिरादरी पर ही दांव लगाया है। बदलाव के बाद नये प्रत्याशियों की घोषणा भी धमाकेदार अंदाज में करने की रणनीति बनी है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 16 अगस्त को अलग अलग सभाएं कर नये नामों की घोषणा होगी। नये प्रत्याशियों पर भारी भीड़ जुटाने का दबाव है। इस कार्यक्रम में पदाधिकारी अभी से लगा दिए गए हैं।
जिस तरीके से पार्टी प्रत्याशियों के प्रयास और क्षेत्र में उनकी छवि की समीक्षा कर रही है आने वाले दिनों में पूर्वांचल से कुछ और प्रत्याशी भी बदले जा सकते हैं। कुछ प्रत्याशियों के नामों पर चरचा चलने लगी है। दूसरी तरफ विधायक सुशील सिंह को फिर से टिकट दिए जाने के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि उनके अंदर फिर से सीट निकालने का माद्दा है। उनके चुनाव लड़ने से पूर्वांचल में क्षत्रिय समाज के लोग पार्टी से जुड़े रहेंगे। सुशील को पूर्वांचल में क्षत्रियों को जोड़ने की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।