रविवार, 15 अप्रैल 2012

राजा भैया के खिलाफ खाद्यान्न घोटाला मामले में सीबीआई शिकंजा कस सकती है।


राजा भैया पर शिकंजा कस सकती है सीबीआई

नई दिल्ली/पीयूष पांडेय
Story Update : Sunday, April 15, 2012    12:54 AM
Raja Bhaiya up case Food Scandal
उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ खाद्यान्न घोटाला मामले में सीबीआई शिकंजा कस सकती है।

एजेंसी ने 2004 में खाद्य मंत्री रहे निर्दलीय विधायक के एक पुराने साथी और उनके तत्कालीन जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने दोनों को इस बाबत लखनऊ कार्यालय भी बुलाया है। शिकायत में राजा भैया पर कई करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

प्रतापगढ़, कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा के पुराने साथी रहे मनोज कुमार को एजेंसी ने शनिवार को नोटिस जारी कर बयान देने के लिए बुलाया है। जबकि राजा भैया के पीआरओ रहे राजीव कुमार ने जान के खतरे की आशंका दर्शाते हुए सीबीआई से लखनऊ कार्यालय की बजाय उन्हें हेडक्वार्टर दिल्ली में अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने की गुजारिश की है।

मनोज पर कई आपराधिक आरोप हैं। सूत्रों के अनुसार पहले वह राजा के इशारे पर ही काम करते थे। कुमार को भी एजेंसी ने गवाह के तौर पर उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस दिया है। कुमार के अनुसार एजेंसी राजा भैया की भूमिका की जांच एक साल से कर रही है। लेकिन उसके पास अब तक कोई ठोस सुबूत नहीं था।

यही वजह थी कि राज्य में बसपा सरकार कार्यकाल के दौरान एजेंसी निर्दलीय विधायक के खिलाफ शिकंजा नहीं कस सकी। लेकिन अब ऐसा संभव हो सकता है, क्योंकि सीबीआई के पास कई ठोस सुबूत और गवाह हैं। कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में भी राजा भैया के खिलाफ आवेदन दायर किया है। इस आवेदन पर 13 अप्रैल को सुनवाई होनी थी। लेकिन एजेंसी की ओर से कोई अधिवक्ता पेश न होने पर मामला 26 अप्रैल तक के लिए टल गया।

हालांकि सीबीआई का कोई अधिवक्ता पेश न होने पर अदालत ने एजेंसी को आगाह किया था कि भविष्य में ऐसी हरकत नहीं होनी चाहिए। क्योंकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में अनियमितता से जुड़ा यह घोटाला बहुत गंभीर मामला है। आवेदन में कुमार ने आरोप लगाया है कि 2004 में जब राजा भैया खाद्य मंत्री थे, तब उन्होंने पीडीएस के राशन की कालाबाजारी से मिले करोड़ों रुपये को कई प्रोजेक्टों में लगाया था।

इन तमाम प्रोजेक्टों का प्रबंधन वह करते थे। इस दौरान उन्होंने मंत्री के निर्देश पर कई बैंकों में भारी रकम जमा करवाई थी। कुमार का आरोप है कि इस धन से लखनऊ, इलाहाबाद और दिल्ली के पॉश इलाकों में कई संपत्तियां खरीदी गई हैं। आवेदन के साथ उन्होंने इसका ब्यौरा अदालत को दिया है।

हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई थी जांच
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिसंबर 2010 में खाद्यान्न घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। आदेश में यह भी कहा था कि अभियुक्त सरकारी अफसरों के खिलाफ सरकार तीन माह के अंदर मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं देती तो इस देरी को सरकार की मंजूरी माना जाएगा।

सरकारी अफसरों पर मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी न लेने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने बाद में रोक लगा दी थी। करोड़ों रुपये के इस घोटाले में राज्य के एक पूर्व मंत्री आठ माह से जेल में हैं। यूपी सरकार ने हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

15 लाख का पर्स


15 लाख का पर्स रखती हैं मायावती: अखिलेश

लखनऊ/एजेंसी
Story Update : Friday, April 13, 2012    12:47 AM
Mayawati Have a purse of Rs 15 lakh Akhilesh cm up
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती 15 लाख रुपये का पर्स रखती हैं।

यादव यहां ईसाबेला थोबर्न आईटी कॉलेज के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। यादव ने कहा कि उनकी पूर्ववर्ती सरकार ने जहां देखा, वहां मूर्ति लगा दी। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी भी मूर्तियां लगा दी।

अखिलेश ने कहा कि मूर्तिकार ने मायावती की मूर्ति के साथ उनका पर्स भी बना दिया और पर्स की कंपनी का नाम भी उस पर लिख दिया। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी का पर्स वह लेकर चलती हैं उसकी कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होती है।

उन्होंने कटाक्ष किया कि आप भरोसा रखिए मैं अपनी मूर्ति नहीं बनवाऊंगा क्योंकि भारतीय संस्कृति के अनुसार जिंदा लोगों की मूर्ति नहीं बनती।

शनिवार, 24 मार्च 2012

बाबा बनाम बलात्कार


बाबा बनाम बलात्कार: कुकुरमुत्तों के तरह पनप रहे हैं भारत में ‘स्वयंभू गुरुजन और स्वामी”

धरा जब जब विकल होती, मुसीबत का समय आता;
कोई किसी रूप में आकर, मानवता की रक्षा करता.”
-शिवनाथ झा।।
नित्यानंद 'बाबा' अपनी फिल्मस्टार शिष्या से मालिश करवाते हुए
आज के परिप्रेक्ष्य में मानवता के रक्षक के रूप में नहीं वरन “भक्षक” के रूप में लोग अवतरित हों रहे हैं विभिन्न नामों से – बाबाओं, विचारकों, प्रचारकों, आध्यात्म गुरुओं, योगियों के रूप में – इतिहास साक्षी है.
स्वतंत्र भारत के जन-मानस के “अंध-विश्वासों” को, विशेषकर महिलाओं को, अपना कवच बनाकर पिछले पांच दशको से भी अधिक से, उनका मानसिक, आर्थिक, शारीरिक और धार्मिक रूप से बलात्कार कर रहे ये “गुरूवर”.
बिग बॉस में स्वामी अग्निवेश और दूसरे कलाकार
सुर्ख़ियों में रहना इन “तथाकथित महात्माओं” का जन्म सिंद्ध अधिकार हों गया है. धन्यवाद के पात्र हैं भारत के लोग, जो मानसिक बिपन्नता के कारण कभी ‘गदगद होकर’ इस बाबाओं और महात्माओं के लिए एक ही समय में ताली भी बजाते हैं और दूसरे ही क्षण अपने गुरुदेव को विभिन्न भारतीय “गालियों” से अलंकृत भी करते हैं.
धीरेंद्र ब्रह्मचारी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी


भारत के विभिन्न जाँच एजेंसियों के आंकड़ों को यदि समग्र रूप में देखा जाये तो स्वतंत्र भारत में स्वयं-भू अवतरित हुए महान ‘ऋषि’ महर्षि महेश योगी से लेकर जनता के आँखों को रंगीन बनाये रखने के लिए गेडुआ वस्त्र धारण करने वाले स्वयं-भू “स्वामी” अग्निवेश तक, सभी तथाकथित बाबाओं ने, महात्माओं ने, आध्यात्म गुरुओं ने, योग गुरुओं ने जो कभी राजनेताओं के दरवाजे पर उनकी ‘परछाई मात्र’ की प्रतीक्षा में सालों-साल गुजार दिए, कई चाय वालों के पैसे आज तक उधार खाते में दर्ज हैं, आज तक़रीबन 29,000 करोड़ से अधिक के संपत्ति और नकद के मालिक हैं.
अपनी शिष्याओं के साथ खरबपति बाबा महेश योगी
भारत के विभिन्न कार्पोरेट घरानों के व्यवसायों में हिस्सेदार हैं, समाचार पात्र-पत्रिकाओं, टीवी चैनलों में अपना पैसा निवेश किये हुए हैं, कईयों ने अपने प्रचार-प्रसार की समुचित व्यवस्था हेतु अपना ही टीवी चैनल देश विदेशों में खोल रखा है, कुछ खोल रहें है. आज अप्रक्ष रूप से देश चलाने का दावा भी ठोकते हैं, बड़े-बड़े उद्योग घराने के बहु-बेटियों को “संतान प्राप्ति” के लिए “जल और भभूत” भी देते हैं.
कुल मिलाकर दुकान तो “ताज महल” की तरह चल रही है – समानता एक है: ताज की नीव भी कब्र पर है इनकी दुकाने भी भारतीय जन-मानस के शोषित रक्त पर. अंतर सिर्फ इतना है की ‘ताज’ निर्जीव होने के कारण अपने दर्द को कराह नहीं सकता, भारत के लोगों को ‘कराहने की आदत ही नहीं है’, सभी सजीव होते हुए भी निर्जीव के तरह जीना पसंद करते हैं. बाह रे बाबा, बाह रे तेरा वशीकरण मंत्र का प्रभाव.
महेश योगी से लेकर रवि शंकर तक पिछले तीन दशक में ये “तथाकथित बाबाओं और गुरुदेवों” ने जो जो कारनामे किये वह भारतीय नागरिकों, या यूँ कहें, विश्व भर में “कुख्यात” है. आसमान की ऊंचाई में लोगों ने उन्हें उड़ते भी देखा और समय के अवसान के साथ जमीन पर लोटते हुए भी. आज तक एक बात समझ में नहीं आई और वह यह की अगर इन “बाबाओं और गुरुदेवों” में कोई “दिब्य शक्ति” है तो सभी रामचंद्र परमहंश क्यों ना बने जिन्हें माँ काली स्वयं दर्शन देती थी?
दरअसल, ये सभी तथाकथित बाबा, गुरु या इन्हें जो भी नाम से पुकारा जाये, मूलरूप से शाम-दंड-भेद सभी का एक मिश्रित रूप है जो चाटुकारिता, अवसरवादिता या अन्य उपायों के द्वारा भारतीय जन-मानस की सबसे बड़ी कमजोरियों – चाहे वह आध्यात्म से जुड़ा हों, धर्मं से जुड़ा हों, संप्रदाय से जुड़ा हों, स्वास्थ से जुड़ा हों, का अन्य – को अपनी शक्ति बनाकर उनका मानसिक, आर्थिक, शारीरिक, धार्मिक रूप से बलात्कार करते हैं और प्रक्रिया अनवरत है. लेकिन दुर्भाग्य यह है कि भारत के लोग अंधविश्वास में इतने गोंते लगा चुके हैं कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. वे मात्र अब “ताली बजाने वाला” ही रह गए हैं – चाहे नौटंकी में बजाएं या खुद नौटंकी करें.
मालिश या गुलछर्रे: बाबा नित्यानंद और फिल्म अभिनेत्री रंजीता
सत्तर के दशक में जब श्रीमती इंदिरा गाँधी पर “शनि की दशा” मर्रा रहा था, इस अवसर का फायदा उठाया महेश योगी ने. आध्यात्म गुरु के रूप में श्रीमती गाँधी से सानिग्धता बढ़ी. भारत सहित विश्व के अन्य देशो में “शांति दूत वाहक” के रूप में अवतरित हुए. विश्व के देशों का भ्रमण किया और पूरे विश्व में हजारों-हजार “तथाकथित” शांति वाहक बनाये. बाद में महेश जोगी “महर्षि महेश योगी” बन गए. कहा जाता है की मृत्यु के समय उनके और उनके द्वारा स्थापित संस्थान को ४०० मिलियन डोल्लर से अधिक की संपत्ति थी. आज उनके परिवार और उनके लोग “शांति बहक” तो नहीं रहे, अलबत्ता, भारत सहित विश्व के अन्य देशों में विद्यालय, अन्य शैक्षणिक संस्थाने, और विभिन्नप्रकार के व्यावसायिक उद्योगों की स्थापना किये, जिसने स्वास्थ, दवाई, ओर्गानिक फार्म आदि सम्मिल्लित हैं, माला-माल हों गए.
सत्तर के दशक में ही एक और योगराज का आभिर्भाव हुआ. इन्होने भारतीय जन-मानस को आध्यात्म नहीं योग सिखाने का ठेका लिया. चुकि उस वक्त रामदेव की उत्पत्ति नहीं हुई थी, इसलिए उन्होंने सीधा निशाना साधा श्रीमती इंदिरा गाँधी को, माध्यम थे आध्यात्म गुरु महेश योगी और उस योग गुरु का नाम था धीरेन्द्र चौधरी, जो बाद में धीरेन्द्र ब्रम्हचारी के नाम से विख्यात हुए. गीता के ज्ञान से प्रभावित चौधरी कार्तिकेय के शिष्य बने और बनारस के समीप ज्ञान प्राप्त किया. सोवियत रूस से वापस आते ही पंडित जवाहरलाल नेहरु ने इन्हें इंदिरा गाँधी को योग सिखाने का भार सौंपा था. गुरु-शिष्य की परंपरा का निर्वाह करते जन सन १९७५-७७ में श्रीमती गाँधी पर फिर से शनि-राहु-केतु ग्रहों का प्रभाव उमर पड़ा, धीरेन्द्र चौधरी, जो अब तक धीरेन्द्र ब्रम्हचारी बन गए थे, इंदिरा जी के समीप आते गए और तत्कालीन सत्ता के गलियारे में बहुत ही शसक्त व्यक्ति के रूप में अवतरित हुए. तीस वर्षों के “तथाकथित योग साधना के दौरान, धीरेन्द्र ब्रम्हचारी ना केवल जम्मू में आर्म्स निर्माण करने के उद्योग लगाये (अब सरकार का है) बरन हजारों-हजार एकड़ क्षेत्र में अपना फार्म हाउस बनाया, निजी हेलिकोप्टर रखा, हेली-पैड बनाया, वन-प्राणी का निवास स्थान बनाया, जम्मू में सात-मंजिला मकान बनाया.
धीरेन्द्र ब्रह्मचारी को लोग “फ्लाईंग स्वामी” के नाम से भी जानते थे. अन्वेषण विभाग के लोगों का कहना है की धीरेन्द्र ब्रह्मचारी अवैध आर्म्स डील के अरितिक्त, कई ऐसे गैर-क़ानूनी क्रिया कलापों में लिप्त थे जो “गुरु” शब्द को कलंकित करता है. बहरहाल, अगर सूर्योदय हुआ तो सूर्यास्त भी होगा. यही प्रकृति का नियम है. धीरेन्द्र चौधरी या धीरेन्द्र ब्रह्मचारी का जीवन एक “विचित्र परिस्थिति” में एक निजी विमान दुर्घटना में हुआ. आज तक भारत के लोग उस गुत्थी को सुलझा नहीं पाए.
इंदिरा गाँधी के प्रधान मत्री काल में ही एक और स्वामी अवतरित हुए जिनका वास्तविक विकास तत्कालीन प्रधान मंत्री पी.वि. नरसिम्हा राव के समय हुआ और वे हैं स्वयं-भू स्वामी चंद्रास्वामी. तंत्र विद्या में महारथ प्राप्त चंद्रास्वामी भारतीय राजनैतिक पट पर एक “लालिमा” के तरहव्तरित हुए, लेकिन मंत्रो का प्रभाव कुछ विपरीत पड़ा उनपर. वैसे कामाख्या, जहाँ लोग तंत्र-मंत्र सिद्ध करते हैं, की यह प्रथा भी है कि “अगर तंत्र-मन्त्रों का प्रयोग जन-हित में ना हों, तो उसका विपरीत प्रभाव तांत्रिक पर पड़ता है”, और कुछ ऐसा ही हुआ चंद्रास्वामी पर. राजीव गाँधी हत्या कांड सहित कई कुख्यात और गैर क़ानूनी धंधों में इनका नाम आया. लन्दन से लेकर विश्व के अनेकों देशों में ठगी – ठगाने के कार्यों में भी पाए गए. वैसे, भारत के कई जाँच पड़ताल करने वाले एजेंसियों के फायलों में इनका नाम अभी भी दर्ज है, लेकिन कुछ दिन पूर्व भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ मुकदमों में इन्हें मुक्त कर दिया है और इन्हें विदेश जाने पर लगी पावंदी को भी उठा लिया है.
अस्सी के दशक के पूर्वार्ध एक और स्यंभू स्वामी अवतरित हुए – हिन्दू सामाजिक सेवक के रूप में, आर्य समाज के ज्ञान को बढ़ाबा देने. सामाजिक सेवक होना और नाम के आगे ‘स्वामी’, बात्वाही हुई हैसे ‘सोना में सुहागा’. हरियाणा में पहला प्रवेश मारा राजनीति में – नाम है अग्निवेश. सन १९७९-१९८२ तक हरियाणा राज्य में शिक्षा मंत्री रहे. राजनीति में भविष्य को ‘अधर में लटके’ देख एक संस्था खोला और बंधुआ मजदुर पर काम करने लगे, उनके मुक्ति के लिए. यह अलग बात है कि उनके कार्यालय में आज भी १४ साल से काम उम्र के बच्चे कार्य करते हैं अपने पेट कि भूख को मिटाने.
जैसे-जैसे मजदूरों के लिए सरकार कि नीतियाँ बदलती गयी और मजदूरों को उचित मजदूरी के साथ साथ ज्ञान भी मिलने लगा, अग्निवेश साहेब, भष्टाचार के खिलाफ छिड़े जंग में कूद पड़े. कुल मिलाकर अखबार के पन्नों पर, टीवी चैनलों पर आना इन्हें अच्छा लगता है. इतना ही नहीं, स्वामी जी अभी अभी बिग-बॉस में भी मोहतरमाओं के सानिग्धता में तीन दिन बिताये हैं. वैसे देश के विभिन्न जांच एजेंसियों कि नजर इनकी हरकतों पर है, देखते हैं आगे क्या होता है?
इस दशक के पूर्वार्ध एक और योग गुरु अवतरित हुए भारतवासियों को ज्ञान दें. राम कृष्ण यादव. पहले तो रामदेव बने, फिर स्वामी रामदेव और अब बाबा रामदेव. इसमें कोई संदेह नहीं है कि रामदेव जी ने भारतीय योग ज्ञान को एक नई दिशा दी है, लेकिन अनवरत दिशा-भ्रष्ट होना, आने वाले दिनों के लिए शुभ-संकेत नहीं है. वैसे देश के विभिन्न जांच एजेंसियों कि नजर इनकी हरकतों पर आ टिकी है. दस वर्षों से भी काम कि अवधि में विश्व भ्रमण करने के अतिरिक भारतीय राज नेताओं, शाशकों, उद्योगपतियों, विशेषकर भारतीय मूल के विदेशों में रह रहे लोगों में इनकी पहुँच प्रशांत महासागर से भी अधिक गहरा है. कहा जाता है कि इनके पास किता धन है या इन्होने कहाँ कहाँ अपने धनों का निवेश किया है, किसी को पता नहीं. आगे समय बताएगा.
अंत में एक और स्वयंभू आध्यात्म गुरु से मिलिए. भारतीय गुरुओं के इतिहास में शायद यह पहले “गुरु” होने जीने नाम के आगे दो बार “श्री” लगता है. नाम है रवि शंकर. आध्यात्म गुरु और भारत के अतिरिक विश्व के लोगों को “जीने का तरीका” बताते हैं और संस्थापक है “आर्ट ऑफ़ लिविंग फ़ौंडेशन” के. महेश योगी के शिष्य हैं, विश्व का कोई ही हिस्सा होगा जहाँ इनका पदार्पण नहीं हुआ हों. चाहे नंदी ग्राम (पश्चिम बंगाल) में निर्मम हत्या हों या दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन, सभी जगह मिलेंगे आपको. लोगों के दिलों-दिमाग पर पड़ने वाले कुश्प्रभावों को अपने “जीने के रहष्य” के माध्यम से सुलझाते है. विश्वभर में कई संस्थाओं के स्वामी हैं. “सफ़ेद वस्त्र” इनका सबसे प्रिय है. बहुत मृदु-भाषी है. लोगों का मानना है कि “इनकी यही मीठी बोली लोगों के लिए प्राण घाती होते हैं”.
“संदेहास्पद” प्रारंभ से रहे हैं इसलिए देश के विभिन्न जांच एजेंसियों कि नजर इनकी हरकतों पर होना लाजिमी है.
सबसे बड़ी बिडम्बना यह है कि आज के ये सभी स्यंभू-गुरु, स्वामी “गुरु-शिष्य” परंपरा में विश्वास नहीं रखते. कोई भी ऐसे गुरु नहीं दीखते जो अपने ज्ञान, साधना को अपने किसी उत्तराधिकारी को सौंपने का प्रयास कर रहे हों. “संस्थाएं” इनके “विरासत” के रूप में पनप रही हैं. अब तय तो भारत के आवाम को करना है कि वह खुद को इस काबिल स्वयं बनाये तो अपना जीवन अपने तरीके से जिए, अपने आध्यात्म के साथ, या फिर समर्पित कर दे स्वयंभू गुरुओं, स्वामियों के समक्ष शोषित होने.

गुरुवार, 8 मार्च 2012

चुनाव परिणामों की सूची UP


चुनाव परिणामों की सूची
क्रम.विधानसभा क्षेत्रविजयी प्रत्याशीपार्टीनिकटतम प्रतिद्वंद्वीपार्टी
1औरई :सुमधुबाला पासीसपाबैजनाथ गौतमबसपा
2अमेठीगायत्री प्रसाद प्रजापतिसपाअमिता सिंहकांग्रेस
3आर्य नगरसलिल विश्नोईभाजपाजितेंद्र बहादुर सिंहसपा
4बलहा :सुसावित्री बाई फुलेभाजपाकिरन भारतीबसपा
5बिलारीइरफान अहमदसपालाखन सैनीबसपा
6बिसौली :सुआशुतोष मौर्यसपाप्रीति सागरबसपा
7बिसवांरामपाल यादवसपानिर्मल वर्माबसपा
8बरहजप्रेम प्रकाश सिंहसपारेनू जायसवालबसपा
9बांदाविवेक सिंहकांग्रेसदिनेश शुक्लाबसपा
10बिल्सीमुसर्रत अलीबसपाविमल अग्रवालसपा
11छातातेजपाल सिंहरालोदचौधरी लक्ष्मीनारायणबसपा
12डुमरियागंजमलिक कमाल यूसुफपीस पार्टीसैयदा खातूनबसपा
13धौलानाधमेर्ंद्र तोमरसपाअसलमबसपा
14फर्एखाबादविजय सिंहनिर्दलीयमेजर सुनील दत्त द्विवेदीभाजपा
15गुन्नौरराम खिलाड़ी यादवसपाअजीत यादवकांग्रेस
16गाजियाबादसुरेश बंसलबसपाअतुल गर्गभाजपा
17इसौलीअबरार अहमदसपाकष्ण कुमार पांडेनिर्दलीय
18कैसरगंजमुकुट बिहारीभाजपारामतेज यादवसपा
19कादीपुर :सुराम चंद्र चौधरीसपाभगेलू रामबसपा
20कानपुर कैंटरघुनंदन भदौरियाभाजपाहसन एमीसपा
21लहरपुरजासमीर अंसारीबसपाअनिल वर्माकांग्रेस
22मुरादनगरबहाव चौधरीबसपाराजपाल त्यागीसपा
23सुल्तानपुरअनूप संडासपासोनू सिंहपीस पार्टी
24सदरअएण वर्मासपाराज बाबू उपाध्यायबसपा
25सिराथूकेशव मौर्याभाजपाआनंद मोहन पटेलबसपा
26शाहाबादबाबू खांसपाआसिफ खांबसपा
27सांडी :सुराजेश्वरी देवीसपावीरेन्द्र वर्माबसपा
28ठाकुरद्वारासर्वेश कुमार सिंहभाजपाविजय यादवमहान दल
29सीतापुरराधेश्याम जायसवालसपाअयूब खानबसपा
30सेवतामहेन्द्र प्रताप सिंहसपाअम्मार रिजवीकांग्रेस
31रामनगरअरविंद सिंह गोपसपाअमरेश शुक्लाबसपा
32नौतनवाकुंवर कौशल सिंहकांग्रेसअमन मणि त्रिपाठीसपा
33मांटजयंत चौधरीरालोदश्याम सुंदर शर्मातणमूल कांग्रेस
34मउरानीपुर :सुरश्मि आर्यासपात्यागीलाल अहिरवारभाजपा
35मटेरायासर शाहसपाअली अकबरकांग्रेस
36महमूदाबादनरेन्द्र वर्मासपाअहमद अंसारीबसपा
37मुरादाबाद नगरयूसुफ अंसारीसपारितेशभाजपा
38लम्भुआसंतोष पांडेयसपाविनोद सिंहबसपा
39आलापुर :सुभीम प्रसाद सोनकरसपात्रिभुवन दत्तबसपा
40अकबरपुरराममूर्ति वर्मासपासंजय राजभरबसपा
41बिल्होर :सुअएणा कोरीसपाकमलेश दिवाकरबसपा
42बिठूरमुनीन्द्र शुक्लासपाआर पी कुशवाहाभाजपा
43बहराइचडॉ वकार अहमद शाहसपाचंद्रशेखर सिंह आजादभाजपा
44बल्देव :सुपूरन प्रकाशरालोदचंद्रभानबसपा
45भिनगाइंद्राणी वर्मासपामोहम्मद असलमकांग्रेस
46बेल्थरारोड :सुगोरख पासवानसपाछटटूरामबसपा
47बलिया नगरनारद रायसपारामजी गुप्तभारतीय समाज पार्टी
48भदोहीजाहिद बेगसपारवीन्द्र नाथ त्रिपाठीबसपा
49कर्नलगंजयोगेश प्रताप सिंहसपाअजय प्रताप सिंहबसपा
50दुद्धी :सुरूबी प्रसादनिर्दलीयरामनरेश पासवानसपा
51दीदारगंजआदिल बेगसपासुखदेव राजभरबसपा
52फेफनाउपेन्द्र तिवारीभाजपाअम्बिका चौधरीसपा
53गोंडाविनोद कुमारसपामहेश तिवारीभाजपा
54घाटमपुर :सुइंद्रजीत कोरीसपासरोज कुरीलबसपा
55गौराकुंवर आनंद सिंहसपाअब्दुल कलामकांग्रेस
56घोरावलरमेश दुबेसपाअनिल मौर्यबसपा
57ज्ञानपुरविजय मिश्रसपादिनेश सिंहबसपा
58अलीगंजरामेश्वर सिंहसपासंघमित्र मौर्यबसपा
59अयाह शाहअयोध्या पालबसपाआनंद लोधीसपा
60भगवंतनगरकुलदीप सेंगरसपापूनम शुक्लाभाजपा
61भरथना (सु)सुखदेवी वर्मासपाराघवेन्द्र गौतमबसपा
62बबेरूविशम्भर सिंहसपाबृजमोहन निषादबसपा
63इटावारघुराज सिंह शाक्यसपामहेन्द्र राजपूतबसपा
64फतेहपुरकासिम हसनसपाजितेन्द्र लोधीबसपा
65गोवर्धनराजकुमार रावतबसपामेघश्याम सिंहरालोद
66हुसैनगंजमोहम्मद आसिफबसपाउषा मौर्यबसपा
67झांसी नगररवि शर्माभाजपासीताराम कुशवाहाबसपा
68जसवंतनगरशिवपाल सिंह यादवसपामनीष यादवबसपा
69कटरा बाजारबावन सिंहभाजपाबैजनाथ दुबेसपा
70कटेहरीशंखलाल माझीसपालालजी वर्माबसपा
71कल्याणपुरसतीश निगमसपाप्रेमलता कटियारभाजपा
72किदवई नगरअजय कपूरकांग्रेसविवेकशील शुक्लाभाजपा
73खागा (सु)कृष्णा पासवानभाजपामुरलीधरबसपा
74कुंदरकीहाजी रिजवानसपारामवीर सिंहभाजपा
75ललितपुररमेश कुशवाहाबसपाचंद्रभूषण बुंदेलासपा
76महाराजपुरसतीश महानाभाजपाशिखा मिश्रबसपा
77महोलीअनूप गुप्तासपामहेश मिश्रबसपा
78महसीकेके ओझाबसपासुरेश्वर सिंहभाजपा
79मेहनौननंदिता शुक्लसपाअरशद खांबसपा
80मनकापुर (सु)बाबूलालसपारमेश गौतमबसपा
81मुंगरा बादशाहपुरसीमा द्विवेदीभाजपारमेशबसपा
82मड़ियाहूश्रद्धा यादवसपासावित्री पटेलबसपा
83मोहान (सु)राधेलालबसपामस्तरामभाजपा
84महरौनी (सु)किरन लालबसपामनोहर लालभाजपा
85मिश्रिख (सु)रामपाल राजवंशीसपामनीष रावतबसपा
86मथुराप्रदीप माथुरकांग्रेसडॉ देवेंद्र शर्माभाजपा
87नौगवां सादातअशफाक खांसपाराहुल चौहानबसपा
88नानपारामाधुरी वर्माकांग्रेसवारिस अलीबसपा
89नरैनी (सु)गया चरण दिनकरबसपाभरत लाल दिवाकरसपा
90ओबरासुनील यादवबसपादेवेन्द्र शास्त्रीभाजपा
91पयागपुरमुकेश श्रीवास्तवकांग्रेसअजीत प्रताप सिंहबसपा
92पथरदेवाशाकिर अलीसपासूर्य प्रताप शाहीभाजपा
93पुरवाउदयराज यादवसपानरेन्द्र लोधीबसपा
94सहसवानओमकार यादवसपाबाबर मियांबसपा
95शेखूपुरआशीष यादवसपाभगवान सिंह शाक्यकांग्रेस
96सिधौली (सु)मनीष रावतसपाहरगोविंद भार्गवबसपा
97श्रवस्तीमोहम्मद रमजानसपाविनोद त्रिपाठीबसपा
98सिसवाशिवेंद्र सिंहसपारमापति राम त्रिपाठीभाजपा
99सिकंदरपुरजियाउद्दीन रिजवीसपाचंद्रभूषण राजभरबसपा
100शाहगंजशैलेन्द्र यादवसपाधर्मराज निषादबसपा
101सफीपुर (सु)सुधीर रावतसपारामबरनबसपा
102सीसामउइरफान सोलंकीसपाहनुमान मिश्रभाजपा
103तरबगंजअवधेश कुमारसपारामभजन चौबेबसपा
104तिंदवारी सीटदलजीत सिंहकांग्रेसविशम्भर प्रसादसपा
105सिकंदराबादविमला सोलंकीभाजपासलीम अख्तरबसपा
106स्यानादिलनवाज खांकांग्रेसदेवेन्द्र भारद्वाजबसपा
107शिकारपुरमुकेश शर्मासपाअनिल शर्माबसपा
108अनूपशहरगजेन्द्र सिंहबसपाहिमायत अलीसपा
109बुलंदशहरहाजी अलीमबसपावीरेन्द्र सिरोहीभाजपा
110डिबाईभगवान शर्मासपाराजवीर सिंहजनक्रांति पार्टी
111खुरजा (सु)वंशी सिंह पहाड़ियाकांग्रेसहरिराम सिंहबसपा
112भोगांवआलोक कुमारसपाआशीष सिंहबसपा
113बरौलीदलवीर सिंहरालोदजयवीर सिंहबसपा
114बाड़ा :सुडॉ अजय कुमारसपाभोलानाथ चौधरीबसपा
115बदलापुरओमप्रकाश बाबासपालालजी यादवबसपा
116बिधूनाप्रमोद कुमारसपादेवेश कुमारबसपा
117भोगनीपुरयोगेंद्र पाल सिंहसपाधरमपाल सिंह भदौरियाबसपा
118भोजीपुराशाजिल इस्लामवीरेंद्र सिंह गंगवारसपा
119बेहटमहावीर सिंह राणाबसपानरेशकांग्रेस
120बड़ौतलोकेश दीक्षितबसपाअश्विनी कुमाररालोद
121बागपतहेमलता चौधरीबसपाक़े हमीद खानरालोद
122बाहराजा महेंद्र अरिदमन सिंहसपामधुसूदन शर्माबसपा
123बढ़ापुरमोहम्मद गाजीबसपाइंद्रदेव सिंहभाजपा
124बिजनौरकुंवर भारतेंद्रभाजपामहबूबबसपा
125बिलासपुरसंजय कपूरकांग्रेसवीना भारद्वाजसपा
126बहेड़ीअताउर्रहमानसपाछत्रपाल सिंहभाजपा
127बिठारी चैनपुरवीरेंद्र सिंहबसपाधर्मेंद्र कुमारसपा
128बरेलीडॉ अरुण कुमारभाजपाडॉ अनिल शर्मासपा
129बरेली कैंटराजेश अग्रवालभाजपाफहीम साबिर अंसारीसपा
130बरखेड़ाहेमराज वर्मासपाजयद्रथभाजपा
131बिसालपुरए़ रामशरण वर्माभाजपाअनीस अहमद खानकांग्रेस
132बाराबंकीधरम राजसपासंग्राम सिंहबसपा
133बलरामपुर :सुजगराम पासवानसपारमापति शास्त्रीभाजपा
134बांसीजयप्रताप सिंहभाजपालालजीसपा
135बस्ती सदरजितेंद्र कुमारबसपाअभिषेक पालकांग्रेस
136बांसगांव :सुडॉ विजय कुमारबसपाशारदा देवीसपा
137बांसडीहरामगोविंदसपाकेतकीभाजपा
138बिलग्राम मल्लनवानब्रजेश कुमारबसपाकष्णकुमार सिंहसपा
139बलामउ :सुअनिल वर्मासपारामपाल वर्माबसपा
140बांगरमउबदलू खानसपामोहम्मद इरशाद खानबसपा
141बख्शी का तालाबगोमती यादवसपानकुल दुबेबसपा
142बछरावन :सुरामलाल अकेलासपासुशील कुमार पासी
143भोजपुरजमालुददीन सिददीकीसपामुकेश राजपूतजनक्रांति पार्टी
144बांदाविवेक कुमार ंिसहकांग्रेसदिनेश चंद्र शुक्लाबसपा
145चौरी चौराजय प्रकाशबसपाअनूप कुमार पांडेयसपा
146चांदपुरइकबालबसपाशेरबाज खानसपा
147चंदौसीलक्ष्मी गौतमसपागुलाब देवीभाजपा
148चमरौआअली यूसुफ अलीबसपानसीर अहमद खानसपा
149छिबरामउअरविंद सिंह यादवसपाताहिर हुसैन सिददीकीबसपा
150चैलमोहम्मद आशिफ जाफरीबसपाचंद्र बालीसपा
151चकिया :सुपूनमसपाजितेंद्र कुमारबसपा
152चित्रकूटवीर सिंहसपारामसेवकबसपा
153चरखारीउमा भारतीभाजपाकप्तान सिंहसपा
154चरथावलनूर सलीम राणाबसपाविजय कुमारभाजपा
155छपरौलीवीर पालरालोददेवपाल सिंहबसपा
156देवबंदराजेंद्र सिंह राणासपामनोज चौधरीबसपा
157धामपुरमूल चंद चौहानसपाअशोक कुमार राणाबसपा
158दातागंजसिनोद कुमार शाक्यबसपाप्रेमपाल सिंह यादवसपा
159दादरौलराममूर्ति सिंह वर्मासपारिजवान अलीबसपा
160धौरहाराशमशेर बहादुरबसपायशपाल चौधरीसपा
161दरियाबादराजीव कुमार सिंहबसपाविवेकानंदबसपा
162धानघाटाअलगू प्रसाद चौहानसपाराम सिधारेबसपा
163डिबियापुरप्रदीप कुमारसपारामजीबसपा
164धनौरामैकाल चंद्रसपाहेम सिंहबसपा
165दादरीसतवीर सिंह गुजर्रबसपानवाब सिंह नागरभाजपा
166एटाआशीष कुमार यादवसपागजेंद्र सिंह बबलूबसपा
167एत्मादपुरडॉ धर्मपाल सिंहबसपाडॉ प्रेम सिंह बघेलसपा
168फाजिलनगरगंगाभाजपाकलामुददीनबसपा
169फरीदपुर :सुडॉ सियाराम सागरसपाडॉ श्याम बिहारीबसपा
170फिरोजाबादमनीष असीजाभाजपाअजीम भाईसपा
171फतेहपुर सीकरीसूरजपाल सिंहबसपाराजकुमारनिर्दलीय
172फतेहाबादछोटे लाल वर्माबसपाराजेंद्र सिंहसपा
173गोला गोखरनाथविनय तिवारीसपासिम्मी बानोबसपा
174गैंसारीडॉ शिवप्रताप यादवसपाअलाउददीनबसपा
175घोसीसुधाकरसपाफागू चौहानबसपा
176गरौठादीपनारायण सिंहसपादेवेश कुमार पालीवालबसपा
177गोसाईंगंजअभय सिंहसपाइंद्र प्रतापबसपा
178गोपालपुरवसीम अहमदसपाकमला प्रसाद यादवबसपा
179गाजीपुरविजय कुमार मिश्रसपाराजकुमारबसपा
180गौरीगंजराकेश प्रताप सिंहसपामोहम्मद नईमकांग्रेस
181गोपामउ :सुश्याम प्रकाशसपाअनिता वर्माबसपा
182गोविंदनगरसत्यदेव पचौरीभाजपाशैलेंद्र दीक्षितकांग्रेस
183गंगोहप्रदीप कुमारकांग्रेसएद्र सेनसपा
184गढ़मुक्तेश्वरमदन चौहानसपाफरहत हसनबसपा
185हरगांव :सुरामहेत भारतीबसपाआरती चौधरीसपा
186हैदरगढ़ :सु़राम मगनसपाराम नारायणबसपा
187हंडियामहेश नारायण सिंहसपाडॉ राकेशभर त्रिपाठी
188हरदोईनितिन अग्रवालसपाराजा बख्श सिंहबसपा
189हरैयाराजकिशोर सिंहसपाममता पांडेयबसपा
190हमीरपुरसाध्वी निजर्न ज्योतिभाजपाफतेह मोहम्मद खानबसपा
191हाटाराधेश्यामसपावीरेंद्रबसपा
192हापुड़ :सु़गजराज सिंहकांग्रेसधर्मपाल सिंहबसपा
193हरचंदपुरसुरेंद्र विक्रम सिंहसपाशिव गणेश लोधीकांग्रेस
194हाथरस :सुगेंदालाल चौधरीबसपाराजेश कुमारभाजपा
195हसनपुर :सुकमाल अख्तरसपागंगा शरणबसपा
196हस्तिनापुरप्रभु दयाल बाल्मीकिसपायोगेश वर्मापीस पार्टी
197हुसैनगंजमोहम्मद आसिफबसपाउषा देवीकांग्रेस
198इगलास :सुत्रिलोकी रामरालोदराजेंद्र कुमारबसपा
199जलालाबादनीरज कुशवाहाबसपाशरदवीर सिंहसपा
200जसरानारामवीर सिंहसपारामगोपालबसपा
201जखनैन :सुसुब्बारावसपाविजय कुमारबसपा
202जांगीपुरकैलाशसपामनीष चंद्र पांडेयबसपा
203जगदीशपुर :सुराधेश्यामकांग्रेसविजय कुमारसपा
204जौनपुरनदीम जावेदकांग्रेसतेज बहादुर मौर्यबसपा
205जेवरवेदराम भाटीबसपाधीरेंद्र सिंहकांग्रेस
206जलेसर :सुरंजीत सुमनसपाओमप्रकाश दलितबसपा
207जलालपुरशेरबहादुरसपारितेश पांडेयबसपा
208जहानाबादमदनगोपाल वर्मासपासमीर त्रिवेदीबसपा
209कांठअनीसुर रहमानपीस पार्टीरिजवान अहमद खानबसपा
210कटराराजेश यादवसपाराजीव कश्यपबसपा
211कास्ता :सुसुनील कुमार लालासपासौरभ सिंह सोनूबसपा
212कुरसीफरीद महफूज किदवईसपाकुमारी मीता गौतमबसपा
213कपिलवस्तु :सुविजय कुमारसपाश्रीराम चौहानभाजपा
214खलीलाबादडॉ मोहम्मद अयूबपीस पार्टीमंसूर आलमबसपा
215खाजनी :सुसंत प्रसादभाजपारामसमुक्षबसपा
216खडडाविजय कुमार दुबेकांग्रेसएनपी कुशवाहसपा
217करछनादीपक पटेलबसपाउज्ज्वल रमन सिंहसपा
218कोरांव :सुराजबलीबसपारामकपालमाकपा
219केराकट :सुगुलाब चंदसपाविजय लक्ष्मीबसपा
220कायमगंज :सुअजीत कुमारसपाअमर सिंहभाजपा
221कुंडारघुराज प्रताप सिंहनिर्दलीयशिवप्रकाश मिश्रबसपा
222किशानी :सुब्रजेश कठेरियासपाकेएम संध्याबसपा
223करहलसोवरन सिंह यादवसपाजयवीर सिंहबसपा
224कप्तानगंजरामप्रसाद चौधरीबसपात्रयम्बक नाथसपा
225कैरानाहुकुम सिंहभाजपाअनवर हसनबसपा
226किठोरशाहिद मंजूरसपालखीराम नागरबसपा
227कासगंजमनपाल सिंहसपाहसरतुल्लाह शेरवानीबसपा
228कन्नौज :सुअनिल कुमार दोहरेसपामहेंद्र दोहरेबसपा
229कुशीनगरब्रहमा शंकर ़ित्रपाठीसपाजावेद इकबालबसपा
230खतौलीकरतार सिंह भड़ानारालोदताराचंद शास्त्रीबसपा
231खैर :सुभगवती प्रसादरालोदराजरानीबसपा
232खैरागढ़भगवान सिंह कुशवाहबसपारानी पी़ सिंहसपा
233कोलजमीएल्लाह खानसपाविवेक बंसलकांग्रेस
234लालगंज :सुबेचईसपाहीरालाल गौतमबसपा
235लखनउ पश्चिममोहम्मद रिहानसपासुरेश कुमार श्रीवास्तवभाजपा
236लखनउ उत्तरअभिषेक मिश्रसपाडॉ नीरज वोराकांग्रेस
237लखनउ पूर्वकलराज मिश्रभाजपाजूही सिंहसपा
238लखनउ सेंट्रलरविदास मेहरोत्रसपाविद्याधर गुप्ताभाजपा
239लखनउ कैंटरीता बहुगुणा जोशीकांग्रेससुरेश चंद्र तिवारीभाजपा
240मीरगंजसुल्तान बेगबसपाडॉ डीसी वर्माभाजपा
241महादेवा :सुरामकरण आर्यसपादूधरामबसपा
242महाराजगंज :सुसुदामासपानिर्मेश मंगलबसपा
243मेहनगर :सुब्रजलाल सोनकरसपाविद्या चौधरीबसपा
244मधुवनउमेश पांडेयबसपाराजेंद्र मिश्रसपा
245मऊमुख्तार अंसारीकौमी एकता दलभीम राजभरबसपा
246मंझनपुर :सुइंद्रजीत सरोजबसपाशिवमोहन चौधरीसपा
247मल्हानीपारसनाथ यादवसपाडॉ जागति सिंहनिर्दलीय
248मछलीशहर :सुजगदीश सोनकरसपारामफेर गौतमबसपा
249मझावनरमेश चंदबसपाराजेंद्र प्रसादसपा
250मड़िहानललितेशपति त्रिपाठीकांग्रेससत्येंद्र कुमार पटेलसपा
251मलीहाबाद :सुइंदल कुमारसपाकौशल किशोरराष्ट्रवादी कम्युनिस्ट पार्टी
252मानिकपुरचंद्रभान सिंह पटेलबसपाश्याम चरण गुप्तासपा
253मरहाराअमित गौरवसपावीरेंद्रजनक्रांति पार्टी
254मैनपुरीराजकुमारसपाराम शाक्यबसपा
255मोहम्मदाबादसिबगातुल्ला अंसारीकौमी एकता दलराजेश रायसपा
256मुगलसरायबब्बनबसपाबाबूलालसपा
257फूलपुर पवईश्याम बहादुर सिंहसपाअबुल कैश आजमीबसपा
258मुहम्मदाबाद गोहना :सुबैजनाथसपाराजेंद्रबसपा
259फेफनाउपेंद्र तिवारीभाजपाअंबिका चौधरीसपा
260फाफामउअंसार अहमदसपागुरूप्रसाद मौर्यबसपा
261फूलपुरसईद अहमदसपाप्रवीण पटेलबसपा
262फरेंदाबजरंग बहादुर सिंहभाजपावीरेंद्र चौधरीकांग्रेस
263मिर्जापुरकैलाश नाथ चौरसियासपारंगनाथ मिश्रबसपा
264मिल्कीपुर :सुअवधेश प्रसादसपापवन कुमारबसपा
265मोहम्मदीअवस्थी बाला प्रसादबसपाइमरान अहमदसपा
266मेहंदावललक्ष्मीकांतसपाअनिल कुमारपीस पार्टी
267मुबारकपुरशाह आलमबसपाअखिलेश यादवसपा
268मोहनलालगंज :सुचंद्र रावतसपाअजेय पुष्प रावतबसपा
269मेजागिरीश चंदसपाआनंद कुमारबसपा
270महोबाराजनारायणबसपासिद्धगोपाल साहूसपा
271मुजफ्फरनगरचितरंजन स्वरूपसपाअशोक कंसलभाजपा
272मीरापुरजमील अहमद कासमीबसपामिथलेश पालरालोद
273मिलाकविजय सिंहसपाचंद्रपाल सिंहकांग्रेस
274मेरठ कैंटसत्यप्रकाश अग्रवालभाजपासुनील कुमार वाधवाबसपा
275मेरठडॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयीभाजपारफीक अंसारीसपा
276मेरठ दक्षिणरवींद्र भड़ानाभाजपाहाजी राशिद अखलाखबसपा
277मोदीनगरसुरेश शर्मारालोदराजपाल सिंहबसपा
278मूंगड़ा बादशाहपुरसीमाभाजपारमेशबसपा
279नजीबाबादतसलीमबसपाराजीव कुमार अग्रवालभाजपा
280नोएडामहेश कुमार शर्माभाजपाओमदत्त शर्माबसपा
281नगीनामनोज कुमार पारससपाओमवती देवीबसपा
282नवाबगंजभगत शरण गंगवारसपाउषा गंगवारबसपा
283नेहटौरओम कुमारबसपाराजकुमारसपा
284नूरपुरलोकेंद्र सिंहभाजपामोहम्मद उस्मानबसपा
285निघासनअजयभाजपाआरए उस्मानीसपा
286निजामाबादआलमबदीसपाकलामुददीन खानबसपा
287उरई :सुदयाशंकरसपासत्येंद्र प्रतापबसपा
288पीलीभीतरियाज अहमदसपासंजय सिंह गंगवारबसपा
289पूरनपुरप्रीतम रामसपाबाबूरामभाजपा
290पोवायन :सुशकुंतला देवीसपाअएण कुमार सागरबसपा
291पालियाहरविंदर कुमार साहनीबसपाकष्ण गोपाल पटेलसपा
292पनियारादेवनारायणबसपाज्ञानेंद्रभाजपा
293पिपराइचराजमतीसपाजितेंद्रबसपा
294पडरौनास्वामी प्रसाद मौर्यबसपाराजेश कुमार जैसवालकांग्रेस
295प्रतापपुरविजमा यादवसपामोहम्मद मुजताब सिददकीबसपा
296प्रतापगढ़नरेंद्र सिंहसपासंजयबसपा
297पटटीराम सिंहसपाराजेंद्र प्रताप सिंहभाजपा
298पटियालीनाजिब खान जीनतसपासूरज सिंह शाक्यबसपा
299पुरकाजी :सुअनिल कुमारबसपादीपक कुमारकांग्रेस
300पिंडराअजयकांग्रेसजयप्रकाशबसपा
301रामपुरमोहम्मद आजम खानसपातनवीर अहमद खानकांग्रेस
302रामपुर कारखानाचौधरी बशीरसपागिरीश शाहीनिर्दलीय
303एदौलीराम चंद्र यादवभाजपाअब्बास अली जैदीसपा
304एधौलीसंजय प्रताप जैसवालकांग्रेसराजेंद्र प्रसाद चौधरीबसपा
305रामकोलापूरनमासी देहातीसपादीपलाल भारतीभाजपा
306एद्रपुरअखिलेश प्रताप सिंहकांग्रेसमुक्तिनाथ यादवसपा
307रसाराउमाशंकरबसपासनातनसपा
308रोहनियाअनुप्रिया पटेलअपना दलरमाकांत सिंहबसपा
309रायबरेलीअखिलेश कुमारपीस पार्टीरामप्रताप यादवसपा
310रामपुर खासप्रमोद कुमारकांग्रेसहीरामणि पटेलबसपा
311रानीगंजशिवाकांत ओक्षासपामंशा अहमदबसपा
312रसूलाबाद :सुशिवकुमार बेरियासपानिर्मला शंखवारबसपा
313राठ :सुगयादीन अनुरागकांग्रेसअंबेश कुमारीसपा
314राबर्टसगंजअविनाशसपारमेश सिंहबसपा
315रामपुर मनिहारान :सुरवींद्र कुमारबसपाविनोद कुमार तेजज्ञानकांग्रेस